HomeBiharबेखौफ अपराधियों ने व्यवसाई को मारी गोली : इलाके में मची सनसनी, हालत...

बेखौफ अपराधियों ने व्यवसाई को मारी गोली : इलाके में मची सनसनी, हालत गंभीर

लाइव सिटीज, मधेपुरा: खबर है मधेपुरा से जहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने किराना व्यवसाई को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि 6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर बड़े आराम से फरार हो गए। वहीँ घटना के मौके पर जुटे ग्रामीणों ने खून से लथपथ व्यवसाई को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भलनी गांव का बताया जा रहा है जहां 6 की संख्या में अपराधियों ने भलनी नहर के पूरब और सड़क के उत्तरी हिस्से पर किराना दुकानदार 22 वर्षीय गुड्डू कुमार साह को गोली मार कर घायल कर दिया और सभी अपराधी फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से गंभीर रूप से घायल व्यवसाई को मुरलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पूर्णियां रेफर कर दिया।

वहीं मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जा चुका है जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home