HomeBiharआरा में मुखिया की दबंगई, बीच बाजार आवास सहायक को पीटा; 20...

आरा में मुखिया की दबंगई, बीच बाजार आवास सहायक को पीटा; 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आरा में एक मुखिया ने सरेराह आवास सहायक की पिटाई कर दी। बीच बाजार डंडे से बेरहमी से उसे पीटा गया। पैरों से भी मारा। इस दौरान मुखिया ने उसे गालियां भी दीं। इस पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है।मुखिया ने आवास सहायक पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पहले तो उसके साथ गाली गलौज करता है और बाद में उसपर डंडे बरसाने लगता है।

मामला 19 अप्रैल का है. बुधवार को हरिगांव बाजार सब्जी मंडी के पास हरिगांव पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे ने आवास सहायक अजय कुमार प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी. मुखिया ने इस दौरान सैकड़ों लोगों के सामने गाली गलौच किया और लाठी से पिटाई की. इस दौरान आवास सहायक मुखिया से छोड़ देने और नहीं पीटने की गुहार लगा रहा था लेकिन मुखिया पर तो मानो भूत सवार था वह लगातार आवास सहायक पर लठ बरसाते रहा.

वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आवास सहायक पर मुखिया लठ बरसा रहा था तब वहां मौजूद दर्जनों लोगों मे किसी ने उसे नहीं बचाया. वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया फरार हो गया है.

इधर पीड़ित आवास सहायक ने हरिगांव पंचायत के मुखिया विजय शंकर चौबे सहित तीन लोगों के खिलाफ जगदीशपुर थाने में FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है न्याय की गुहार लगाई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home