HomeBiharललन सिंह ने अमित शाह को दी चुनौती, साहस है तो अपने...

ललन सिंह ने अमित शाह को दी चुनौती, साहस है तो अपने तोतों को लगाइए, वहां जाने की हिम्मत कहां है..?

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाले पर अमित शाह चुप्पी साधे हुए हैं. ललन सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा कि बीजेपी हमेशा भ्रष्टचार समाप्त करने की बात करती है लेकिन इस मामले में आखिर चुप्पी क्यों साधे हुए है.

ललन सिंह ने कहा कि शाह को चाहिए सीबीआई से जांच कराएं और दोषियों को दंड दिलाएं. इसकी जिम्मेवारी केंद्र की ही थी लेकिन आप तो चुप बैठे हुए हैं.

ललन सिंह ने कहा कि आप देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने का दंभ भरते हैं तो देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले पर मौन धारण क्यों किये हुए हैं? यदि साहस है तो अपने पालतू तोतों को लगाइए, जांच कराइए और दोषी को दंड दीजिये. आपकी ज़िम्मेवारी थी लेकिन आप मौन हैं..! इस देश की न्यायपालिका को प्रणाम करता हूं, जिसने देश की जनता द्वारा निवेश की गई गाढ़ी कमाई पर संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home