HomeBiharजमुई में पुल से 20 फीट नीचे गिरी सीआरपीएफ जवानों से भरी...

जमुई में पुल से 20 फीट नीचे गिरी सीआरपीएफ जवानों से भरी बस, 4 घायल

बिहार के जमुई में देर रात सीआरपीएफ के जवानों से भरी वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ का वाहन पुल से नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. ये हादसा सोनो-चकाई मुख्य मार्ग NH333 पर सोमवार की रात हुआ है. 

बता दें कि सीआरपीएफ 215 बटालियन वाहन अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार जवान बुरी तरह घायल हो गए है. जिसके बाद सहयोगी जवानों के द्वारा घायल चार जवानों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

अस्पताल से दो जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. सभी घायल जवान जमुई पुलिस लाइन के हैं.घायल जवानों में सीटी यलमो, अनीश सिंह, संतोष यादव और सुबु राज शामिल हैं.

 बताया जाता है कि किसी जवान को छोड़ने के लिए जमुई पुलिस लाइन से सभी लोग चकाई जा रहे थे. इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस पर सवार चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों में रेफर हुए 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home