HomeBiharमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक रिहा, पूछताछ...

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक रिहा, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शराबबंदी से कुछ लोग खुश तो कुछ लोग नाराज भी है. जिसका उदाहरण हमें देखने को आय दिन मिल जाता है. ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हुआ है. सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है.

साथ ही इस मामले में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है. पूछताछ में व्यक्ति ने जो बताया है उसे सुन सभी हैरान हो गए हैं. बताया जा रहा है कि व्यक्ति के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है इसलिए उसे रिहा कर दिया गया है. 

युवक गुजरात का रहे वाला है और होली के त्योहार में गुजरात से अपने गांव बिहार में आया था, लेकिन होली के दिन उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली, जिस कारण वो गुस्से में आ गया और गुस्से में उसने सीएम को जान से मारने की धमकी दे दी. वहीं, उसने शराब का सेवन भी किया था जिस वक्त उसने ये धमकी दी वो नशे में धुत था. पुलिस की जांच में युवक की कोई भी गलत मंशा सामने नहीं आई जिस कारण पुलिस ने उसे रिहा कर दिया. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home