HomeBiharबिहार में होगी बंपर बहाली: 26 हजार पदों पर जल्द होगी दारोगा-सिपाही...

बिहार में होगी बंपर बहाली: 26 हजार पदों पर जल्द होगी दारोगा-सिपाही की भर्ती

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी हैं। बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में बहाली होने वाली हैं। सूबे में जल्द ही 26 हजार पदों पर दारोगा और सिपाही की बहाली की जाएगी। डायल-112 में इनकी तैनाती की जाएगी। जुन से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक जून में करीब 2 हजार चालक सिपाही, 2 हजार दारोगा और 22 हजार सिपाही समेत 26 हजार पुलिस कर्मियों की बहाली से संबंधित विज्ञापन जारी करने की तैयारी हो रही है।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों से सिपाही- दारोगा समेत अन्य सभी कर्मियों के खाली पड़े पदों की सूची रोस्टर के आधार पर तैयार करके मांगी है। कुछ जिलों ने सूची भेज दिया है। इस महीने के अंत तक बाकी जिले भी सूची तैयार करके भेज देंगे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग सभी खाली पदों की सूची सामान्य , महिला आरक्षण व अन्य सभी आरक्षण श्रेणियों के आधार पर विभाजित कर लेगी और इसको अंतिम रूप से तैयार कर लिया जाएगा।

इसके बाद इस लिस्ट के आधार पर संबंधित चयन पर्षद को भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। सिपाही और दारोगा चयन पर्षद को भर्ती से संबंधित अधियाचना मिलने के 10 दिन बाद विज्ञापन प्रकाशन होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home