HomeBiharकुख्यात मंटू शर्मा मुंबई से गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी

कुख्यात मंटू शर्मा मुंबई से गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर/ अभिषेक:इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है. विशेष पुलिस की टीम ने कुख्यात मंटू शर्मा को मुंबई से दबोचा है. जिसको लेकर पुलिस ने आज अहम खुलासा किया है. मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 50 लाख की रंगदारी मामले में गिरफ्तारी की गई है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंटू शर्मा जो कुख्यात अपराधी है. इसे गिरफ्तार किया है.

एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि इसपर 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. रंगदारी हत्या के संगीन मामले भी दर्ज है. जिसको लेकर पुलिस ने विशेष टीम ने मुंबई से गिरफ्तारी की है. पूरे मामले को लेकर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा उर्फ प्रद्युमन शर्मा के नाम से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. इस मामले में पुलिस की विशेष टीम ने मुंबई से मंटू शर्मा को गिरफ्तार किया है.

इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस प्रकार अपराध को कम करने में मुजफ्फरपुर पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस की पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. नेटवर्क का पता चला है. जिसको लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home