HomeBiharहिमाचल प्रदेश में लगी भीषण आग, झुलसने से बिहार के चार बच्चों...

हिमाचल प्रदेश में लगी भीषण आग, झुलसने से बिहार के चार बच्चों की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

लाइव सिटीज, दरभंगा: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहल वाली घटना सामने आई है. हिमाचल प्रदेश के ऊना उपमंडल अंब में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गयी. जिसमें बिहार के 4 बच्चे जिंदा जलकर मर गए. सभी बच्चे बिहार के दरभंगा जिले के नंदापुरी गाव के रहने वाले थे. यह हादसा करीब रात 12 बजे हुआ. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. आग बुझाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अंब में बुध की देर रात बिहार निवासी भदेश्वर दास और रमेश की झोपड़ियों भीषण आग लग गई है. इस घटना मे चार बच्चों की मौत झुलसने से हो गयी है. मृतकों में रमेश दास की झोपड़ी में सो रहे उसके 3 बच्चे नीतू 14 वर्षीय, गोलू कुमार 7 वर्षीय, शिवम कुमार 6 वर्षीय और उनके रिश्तेदार कालिदास का बेटा सोनू कुमार 17 वर्षीय शामिल हैं. इसके साथ ही झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये भी आग में जलकर राख हो गए.

हिमांचल प्रदेश में अगलगी की दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हो है. मरने वाले सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे. अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका. एक साथ चार बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home