HomeBiharएक्टर पवन सिंह को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने...

एक्टर पवन सिंह को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: यूपी के गोरखपुर के सिद्धार्थनगर महोत्सव में अंतिम दिन भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ अनियंत्रित हो गई है. जिसके बाद वहां भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. दरअसल पवन सिंह जैसे ही मंच पर गाने पहुंचे, उन्हें देखने के लिए बाहर खड़े लोग अंदर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसके बाद वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और हंगामा बरपा हो गया।

बताया जाता है कि भीड़ बढ़ जाने के कारण पुलिस ने प्रवेश पास वालों को भी अंदर जाने से रोक दिया. इससे स्थिति और बिगड़ गई. पंडाल के अंदर नहीं जाने के कारण युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया. गुस्साए लोग बाहर रखी कुर्सियों को तोड़ना लगे. पुलिस उन्हें रोकती रही, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे.

इसी बीच किसी ने भीड़ से कुर्सी उठाकर पुलिस पर फेंक दिया. इससे एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दी.

इस बीच किसी ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बना लिया. पुलिस द्वारा लाठियां भांजते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस एक युवक को पीट रही है. लोगों को दौड़ा भी रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home