HomeBiharसो रहे थे मां-बाप की युवती ने की हत्या, कातिल बेटी को...

सो रहे थे मां-बाप की युवती ने की हत्या, कातिल बेटी को पुलिस ने किया अरेस्ट

लाइव सिटीज, भागलपुर: जिस मां-बाप ने बेटी को नाजों से पाला, वही बेटी एक दिन उनका कत्ल कर देगी, कुशाहापुर के ग्रामीणों को यह विश्वास नहीं हो पा रहा. लेकिन, ये सच है. कुशाहापुर गांव बिहार के भागलपुर में स्थित है. गांव में डबल मर्डर के बाद सन्नाटा पसरा है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी सनकी युवती को अरेस्ट कर लिया है.

घर में जब सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे, तब मोहम्मद शेख सुदी की बेटी जग रही थी. उसका शैतानी दिमाग कुछ अलग ही सोच रहा था. रात एक बजे वह अपने बिस्तर से उठी और सीधे वहां पहुंची, जहां उसके मां-बाप सोए हुए थे. वहीं, पर खटिया का पौवा(खाट का पैर) पड़ा हुआ था. उसी को उठाकर उसने मां-बाप पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए. पिता शेख सुदी और मां नसीमा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

वहीं, पास में भाई भी सो रहा था. युवती ने उसपर भी हमला बोल दिया. लेकिन, वह वहां से भाग गया. वह घर से बाहर आकर जोर-जोर से मदद का गुहार लगाने लगा. आसपास के लोग मौके पर भागे-भागे आए. उन्होंने युवती को जैसे-तैसे काबू किया. घर में मोहम्मद शेख सुदी और नसीमा बेसुध हाल में पड़े हुए थे. चारों ओर खून बिखरा पड़ा था. ग्रामीणों ने हिलाया-डुलाया तो पता चला कि दोनों की मौत हो गई है. पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home