HomeBiharपटना से अमृतसर के लिए उड़ी फ्लाइट में महिला की मौत, प्लेन...

पटना से अमृतसर के लिए उड़ी फ्लाइट में महिला की मौत, प्लेन की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना से अमृतसर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में बीते दिन एक महिला यात्री की मौत हो गई। टेकऑफ के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम कागजी प्रक्रिया के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया।

पटना से अमृतसर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में बीते दिन एक महिला यात्री की मौत हो गई। टेकऑफ के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार शाम कागजी प्रक्रिया के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पटना से दोपहर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-2942 ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही प्लेन में सवार महिला तरनतारन निवासी सर्बजीत कौर (59) की तबीयत बिगड़ गई। क्रू-मेंबर्स को इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले क्रू-मेंबर कुछ कर पाते, महिला की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments