HomeBiharट्रेन से कटकर महिला और पुरुष की मौत, घने कोहरे के कारण...

ट्रेन से कटकर महिला और पुरुष की मौत, घने कोहरे के कारण हादसा

लाइव सिटीज, जमुई: बिहार के जमुई में गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास सुबह लगभग 6 बजे दो लोग ट्रेन की जद में आ गए और उनकी मौत हो गई. बाद में कुछ लोगों ने रेलवे पोल संख्या 377/21 और 377/19 के बीच ट्रेक पर दो शवों को देखा और इस बात की जानकारी गिद्धौर रेलवे स्टेशन के वरीय पदाधिकारी को दी. सूचना के बाद रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जें में ले लिया.

घटना के संबंध में रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में एक महिला और एक पुरूष की मौत हुई है. जिसमें महिला का अब तक सर नहीं मिल पाया है. वहीं दोनों का शव के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान से संबंधित कागजात नहीं मिला है. जिस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

फिलहाल रेल पुलिस द्वारा अगल बगल के क्षेत्रों में शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. रेल पुलिस को आशंका है कि दोनों अधेड़ दंपति हैं, रेल पुलिस मौके से मौजूद कपड़े और अन्य सामग्री के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home