HomeBiharBPSC में चयनित शिक्षकों को कब तक मिलेगा वेतन? केके पाठक ने...

BPSC में चयनित शिक्षकों को कब तक मिलेगा वेतन? केके पाठक ने बता दी ये तारीख

लाइव सिटीज, मुंगेर: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भागलपुर और बांका जिले के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद मुंगेर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पंहुचे. इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्कूलों में दसवीं कक्षा के बाद हर हाल में ड्राप आउट रोकना है. नवनियुक्त शिक्षकों को समय पर वेतन मिलेंगे. 7 दिसंबर से पहले नवनियुक्त का वेतन उनके खाते में चला जाएगा. सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें. शिक्षकों को हर दिन छह कक्षाएं लेना अनिवार्य होगा. आप हौसला बुलंद रखकर बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएं.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक मुंगेर पहुंचे थे. यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उन्होंने BPSC में चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए. पाठक ने कहा, ‘छह माह या वर्ष में एक बार सभी शिक्षकों का रिफ्रेशर कोर्स होगा. शिक्षा व्यवस्था ठीक रही तो गांवों में भी परिवर्तन दिखेगा. आप सभी की पोस्टिंग गांव में हुई है. गांव में विद्यालय के पास ही सभी अपना आवास रखें और पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं.’ उन्होंने कहा, ‘नवनियुक्त शिक्षकों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी से निभाना है. आप लोगों की पोस्टिंग गांव में हुई है. गांव के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं. यह सोचकर कि BPSC के नियुक्त शिक्षक हमारे गांव में आएंगे.

उन्होंने कहा, ‘गांव के लोग सोच रहे हैं कि आपके आने से उनके बच्चों को एक नई सोच और उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी तो आप लोग गांव जाएं. किसी ने एक बात की हवा उड़ा दी है कि एक लाख शिक्षक की बहाली कर तो लिए हैं, लेकिन विभाग पैसे कहां से देगा. सरकार के पास तो पैसे ही नहीं हैं. मगर आप लोग चिंता न करें. पैसे की चिंता एकदम न करें. समय पर आप लोगों को पैसे मिलेंगे. 7 दिसंबर से पहले नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा और दिसंबर माह का वेतन 1 जनवरी 2024 को मिलेगा. सरकार के पास पैसे हैं. आप सिर्फ बच्चों को सही शिक्षा देकर गांव के वातावरण को बदलें. दिसंबर माह में एक लाख और शिक्षक आ जाएंगे, जो शिक्षकों की कमी है वह पूरी हो जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home