HomeBiharरोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को घेरा तो ललन सिंह ने दे...

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को घेरा तो ललन सिंह ने दे दिया जवाब , तेजस्वी यादव को भी खूब सुना दिया

लाइव सिटीज, पटना: सीएम नीतीश ने कहा के दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. इस पर रोहिणी आचार्य ने तंज कसा था. एक्स पर पोस्ट किया था, “कल तीज के दिन ‘किसी’ ने फिर से झूठी कसम खाई “अब कहीं नहीं जाएंगे, ‘तेरे’ नाम का ही सिंदूर लगाएंगे, ‘तेरे’ साथ ही निभाएंगे.” कौन विश्वास करेगा! जो करेगा वो धोखा खाएगा

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आरजेडी पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है. आरजेडी हो या फिर रोहिणी आचार्य हों, सब सवाल पूछ रहे हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा कि कुछ नहीं मिल रहा है तो क्या करेंगे? बिहार की राजनीत में नीतीश कुमार एक धुरी हैं. नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है वही बिहार में शासन करता है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर अब बोलने से क्या मतलब है? नीतीश कुमार ने तो कह दिया कि हमने दो बार गलती की. गलती की तो नीतीश कुमार की यूएसपी है भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत को इन लोगों (आरजेडी) के साथ जाने पर इन लोगों ने उसका तार-तार किया. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सरकार पर हमलावर हैं. इस पर ललन सिंह ने कहा, “कहां अपराध हो रहा है? कौन सा अपराध हो रहा है? अपराध किसे कहते हैं? अपराध का मतलब होता है संगठित अपराध. ये बिहार में नहीं हो रहा है. कोई किसी को मार दे रहा है, जमीन का विवाद है या कोई और विवाद है, तो वह अपराध नहीं है. आपसी विवाद में हत्या हो जाती है तो उस पर कार्रवाई होती है. गिरफ्तारी होती है. खुलासा होता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home