HomeBiharदिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान तेजस्वी यादव के वकील ने क्या...

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान तेजस्वी यादव के वकील ने क्या दलील दी, क्यों नहीं बुलाया जाये ?

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली हाईकोर्ट से तेजस्वी यादव को तत्काल राहत मिल गई है. तेजस्वी यादव को सीबीआई फिलहाल गिरफ्तार नहीं करेगी. सीबीआई के वकील ने कोर्ट में कहा है कि मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. इसके बाद तेजस्वी यादव 25 मार्च को पेश होंगे.

इससे पहले तेजस्वी यादव के वकील ने कोर्ट में सीबीआई पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भोला यादव का मामला हमारे सामने है. तेजस्वी के वकील ने सीबीआई पर सीधा हमला किया और कहा कि- पता नही कब ऊपर से सीबीआई अधिकारी को फोन आ जाए और जांच अधिकारी गिरफ्तार कर लें। इसके बाद कोर्ट में CBI के वकील ने भरोसा दिलाया कि CBI उन्हें इस महीने गिरफ्तार नहीं करेगी. इसके बाद तेजस्वी यादव के वकील ने कहा कि वह 25 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे.

इससे पहले कोर्ट में सीबीआई और तेजस्वी यादव के वकील ने अपना पक्ष रखा. तेजस्वी यादव के वकील ने तेजस्वी के हवाले से कहा- मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री हूं, बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. वे मुझे दिल्ली बुला रहे हैं. मेरी पत्नी गर्भवती हैं, छापेमारी और लंबी पूछताछ की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई है. इसके बाद वह कैसे सीबीआई के समन पर हाजिर हो सकते हैं?

इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद आप उन्हें 5 अप्रैल के बाद बुला सकते हैं. इसपर CBI की ओर से वकील डीपी सिंह ने कहा कि वह किसी भी शनिवार को आ सकते हैं, हमारी चार्जशीट तैयार है।

इसके बाद तेजस्वी यादव के वकील ने आशंका जताई कि सीबीआई उन्हें पूछताछ के बहाने बुला कर गिरफ्तार कर सकती है. तेजस्वी यादव के वकील ने कहा कि यहां मेरा मुद्दा यह है कि उन्होंने एक गवाह को बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. मेरी आशंका है कि वो तेजस्वी यादव के साथ भी ऐसा ही करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home