HomeBiharबिहार में 24 घंटे के अंदर बदल जाएगा मौसम, अगले 5 अगस्त...

बिहार में 24 घंटे के अंदर बदल जाएगा मौसम, अगले 5 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

लाइव सिटीज, पटना: एक बार फिर बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है. राजधानी पटना, कोसी-सीमांचल, और पश्चिम चंपारण समेट कई इलाकों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश से मौसम सुहाना है. जुलाई महीने में तो बारिश नहीं हुई लेकिन अगस्त में इसके आसार दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि मानसून की अक्षीय रेखा श्रीगंगानगर, रोहताक, दरदोई, वाराणसी और बिहार में रोहतास के बांकरा से होकर गुजर रही है. इसके साथ ही एक द्रोणी रेखा पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में बने चक्रवातीय परिसंचरण से उत्तर-पूर्व बिहार से होकर दक्षिण बांग्लादेश तक गुजर रही है. इसी कारण इसका भी असर देखने को मिल रहा है.

इसके प्रभाव के कारण बिहार में 24 घंटे के अंदर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. राज्य में 5 दिनों तक मानसून सक्रिया रहेगा और राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. 2 अगस्त को राज्य के दक्षिण एवं उत्तर-पूर्वी भाग में मेघगर्जन और बारिश की संभावना है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home