HomeBiharपटना में आज से दौड़ेगी वाटर मेट्रो, सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ, जानिए...

पटना में आज से दौड़ेगी वाटर मेट्रो, सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ, जानिए रूट और किराया

लाइव सिटीज, पटना: छठ महापर्व के अवसर पर राजधानीवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. गंगा नदी में दीघा से कंगन घाट के बीच मंगलवार से वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस सेवा का उद्घाटन करेंगे. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से संचालित होने वाली यह सेवा शहर में जल परिवहन और पर्यटन को नया विस्तार देगी. इसके शुरू होने से लोगों को गंगा में सफर करने का नया विकल्प मिलेगा.

दीघा से कंगन घाट के बीच करीब 12 किलोमीटर की दूरी आधुनिक मेट्रो बोट से तय की जायेगी. एसी सुविधा से लैस इस लग्जरी बोट में एक बार में लगभग 100 पर्यटक सफर कर सकेंगे. गंगा के रास्ते यात्रा करने वाले लोगों को इस दौरान नदी और शहर का खूबसूरत नजारा देखने का मौका मिलेगा. इस सेवा से पटना में जल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

वाटर मेट्रो को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. गांधी घाट पर बोट को तेजी से चार्ज करने के लिए विशेष सुपर चार्जर लगाया गया है. इसकी मदद से बोट महज 10 से 15 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकेगी. इससे सेवा के संचालन में समय की बचत होगी और बोट को दोबारा यात्रा के लिए तैयार करना आसान होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home