HomeBiharबिहार में 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, जानें पूरी डिटेल

बिहार में 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, जानें पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, पटना: सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार पटना, भागलपुर और समस्तीपुर समेत किशनगंज में कई अधिकारियों की तैनाती की गई है.

पूर्वी चंपारण स्थित चकिया के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विद्यनाथ पासवान को अपर समाहर्ता सह अपर दंडाधिकारी, किशनगंज बनाया गया है, जबकि संजीव कुमार कापर को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण बनाया गया है. ये काफी समय से पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे.

मनीष कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर बनाया गया है. यह भी पदस्थापना का काफी समय से इंतजार कर रहे थे. ज्ञान प्रकाश को पटना का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहीं सीमा कुमारी को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, भागलपुर बनाया गया है.

इसके अलावा सुधीर कुमार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण का निर्देशक बनाया गया है, जबकि बायसी के भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोशन राज को भूमि सुधार उप समाहर्ता किशनगंज की कमान मिली है.निखिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सहरसा को भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज बनाया गया है और विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता, रोहतास को भूमि सुधार उप समाहर्ता पुपरी की जिम्मेदारी दी गई है.

मंकेश्वर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बारसोई को भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पश्चिम की कमान दी गई है. राजन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, खेल विभाग को भूमि सुधाप उप समाहर्ता, नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, रवि कुमार, वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय को भूमि सुधार उप समाहर्ता नवादा सदर बनाया गया है.

सन्नी कुमार सौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी को भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा नियुक्त किया गया है, जबकि ऐश्वर्य कश्यप, विशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भूतत्व विभाग को अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी बनाया गया है. इसके साथ ही सोनाली, वरीय उप समाहर्ता, भागलपुर को भूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगांव बनाया गया है.


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home