HomeBiharबिहार में बदला मौसम, 44° पहुंचा तापमान, चंपारण समेत कई जिलों में...

बिहार में बदला मौसम, 44° पहुंचा तापमान, चंपारण समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें पटना का हाल

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी का दौर लौट आया है. पछुआ हवा और तेज धूप के कारण राज्य में तापमान का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बीते रविवार को राज्य के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. इसमें रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. इसके अलावा बक्सर, कैमूर और शेखपुरा में भी भीषण गर्मी देखी गई, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी पटना भी इस चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से अछूती नहीं रही. रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग दिनभर परेशान दिखे. मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को बिहार के तीन प्रमुख जिलों पूर्वी चंपारण, बक्सर और शेखपुरा में लू (हीटवेव) का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने और गर्म हवाओं (लू) से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments