HomeBiharजमुई की घटना बेहद शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि भविष्य...

जमुई की घटना बेहद शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि भविष्य में कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी‎

‎लाइव सिटीज, पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जमुई में हुई घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली और शर्मनाक है। इस घटना से पूरे बिहार के लोग शर्मिंदा हैं। इस तरीके की घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की थी।‎उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
‎
‎मुकेश सहनी ने कहा कि जमुई, लखीसराय और मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र के जिले हैं। ऐसे क्षेत्र में इस तरीके की घटना का होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें कानून के तहत ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके।
‎
‎उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। किसी भी घटना के बाद केवल कार्रवाई की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलना भी जरूरी है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलेगा और समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा।
‎
‎सहनी ने कहा कि बिहार की जनता शांति, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीना चाहती है। इसलिए सरकार को ऐसे मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home