HomeBiharहम किसी को कुछ नहीं बोले हैं..' जानें पत्रकारों को गाली देने...

हम किसी को कुछ नहीं बोले हैं..’ जानें पत्रकारों को गाली देने के मामले पर JDU MLA गोपाल मंडल ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों से माफी मांगी है. शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की थी. वीडियो में वे गाली देते नजर आ रहे थे. वाक्या तब का था जब वे जदयू कार्यालय पहुंचे थे.

पटना जदयू कार्यालय से शुक्रवार को जब गोपाल मंडल बाहर निकल रहे थे तो मीडियाकर्मियों ने उनसे भागलपुर के एक अस्पताल में पिस्टल लेकर जाने को लेकर सवाल किया. इस सवाल पर जदयू विधायक गोपाल मंडल भड़क गए और पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की करने लगे, उन्हें गालियां देने लगे और देख लेने की धमकी भी दे डाली. मामले को तूल पकड़ता देख गोपाल मंडल ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है.

वीडियो जारी कर गोपाल मंडल ने सफाई दी और कहा कि मैंने पत्रकारों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है. हमने अपने आदमी को डांटा था. अगर मेरे बात विचार से किसी पत्रकार को कोई कष्ट पहुंचा हो तो हम उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं. दबंगई से नहीं बल्कि पब्लिक के आशीर्वाद से मैं चार बार चुनाव जीत कर आया हूं. हम किसी को कुछ बोले ही नहीं है लेकिन अगर उनको सुनाई पड़ा तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं.

हम अपने मुख्यमंत्री से मिलने शुक्रवार को पार्टी ऑफिस गए थे वहां जाने के बाद पत्रकार ने हमसे पूछा कि गोपाल मंडल जी आप भागलपुर अस्पताल में रिवॉल्वर लहराते हैं. हमने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है. हम सारी कहानी उनको सुना दिए. हमने कहा कि अपनी पोती के इलाज के लिए गए थे. रिवॉल्वर कमर में खोसे थे तो स्लिप कर गया तो हथवा में ले लिए. हाथ में पिस्टल सिर्फ पकड़े हुए थे. उस दौरान हमें माइक से चोट लगा दिया तो हमारा बॉडीगार्ड सबको हटाने का काम कर रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home