HomeBiharमीयनबीघा गांव पहुंची वार्ड पार्षद किरण देवी, चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान...

मीयनबीघा गांव पहुंची वार्ड पार्षद किरण देवी, चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान के लिए गांव-गांव जाकर कर रही जागरूक

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वरवीधा वार्ड 16 की पार्षद किरण देवी इन दिनों पिछड़े वर्ग के लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकार सहित चुनाव में बढ़- चढ़ कर मतदान के लिए गांव-गांव जाकर उन्हें जागरूक कर रही है।

इसी विशेष अभियान को लेकर वह मीयनबीघा गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। वार्ड पार्षद ने बताया कि पिछड़े वर्ग में आज भी अशिक्षित लोगों की संख्या काफी अधिक है। जिसके कारण ना तो उन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान है ना ही संविधान की कोई जानकारी उनके पास है।

सरकार के द्वारा पिछड़े वर्ग एवं दलित के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी उनके पास नहीं होती जिसके कारण उन्हें अपना लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि वह गांव गांव जाकर लगातार यह अभियान चलाएंगी। कार्यक्रम के दौरान संतोष चौधरी, अमित कुमार चौधरी, मुल्की लाल, सुबोध कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home