HomeBiharविपक्षी एकजुटता पर सुशील मोदी का तंज-'नीतीश के महात्वाकांक्षी गुब्बारे में चुभी...

विपक्षी एकजुटता पर सुशील मोदी का तंज-‘नीतीश के महात्वाकांक्षी गुब्बारे में चुभी एक और पिन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एक बार फिर से सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक के बाद केसीआर ने भी नीतीश कुमार से किनारा कर लिया है. 12 जून 2023 को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में राहुल गांधी के आने पर भी असमंजस है. कांग्रेस केरल, पंजाब, दिल्ली और बंगाल में मैदान नहीं छोड़ने वाली.

सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी गुब्बारे में केसीआर और नवीन पटनायक द्वारा उपस्थित होने से इन्कार करके एक और पिन चुभा दी गई है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस ने 12 जून की विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने से इनकार दिया. यह नीतीश कुमार के महात्वाकांक्षी गुब्बारे में चुभी एक और पिन है. सुशील मोदी ने कहा कि केसीआर ने विपक्ष शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में नीतीश कुमार को न्योता नहीं दिया था.

उन्होंने कहा कि इससे पहले उडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नीतीश कुमार की भाजपा-विरोधी मुहिम से किनारा कर लिया था. सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर रहने के कारण कांग्रेस की दूसरी-तीसरी कतार का कोई नेता ही पटना की विपक्षी जुटान में शामिल होगा. इसका कोई मतलब नहीं है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल से कोई समझौता करने को राजी नहीं है. जस्टिस दीपक मिश्र के विरुद्ध महाभियोग और दिल्ली संबंधी अध्यादेश के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने केजरीवाल का साथ नहीं दिया. इनके बीच एकता कैसे संभव है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home