HomeBiharबिहार में 4 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 30.23%...

बिहार में 4 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 30.23% मतदान 

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. बिहार के नवादा, औरंगाबाद, गया और जमुई लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. आज के फेज में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है. उनका मुकाबला पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत से हो रहा है. पिछली बार सभी चारों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई थी.

बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी है. दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत कुछ इस तरह है. जमुई में 1 बजे तक 34.25 फीसदी मतदान. गया में 30.40 फीसदी, औरंगबाद में 29.06 फीसदी और नवादा में 27.23 फीसदी मतदान.

आपको बता दें कि बिहार में सुबह 11 बजे तक 16.63 फीसदी वोटिंग, जमुई 19.12 फीसदी. गया में 14.50 फीसदी, नवादा में 17.65 फीसदी और औरंगाबाद 15.04 फीसदी मतदान हुआ

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home