HomeBiharविजय सिन्हा ने कहा - समाधान यात्रा के बहाने जनता के पैसों...

विजय सिन्हा ने कहा – समाधान यात्रा के बहाने जनता के पैसों पर पिकनिक मना रहे हैं सीएम

लाइव सिटीज, पटना: एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा पहुंच रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष उन पर हमलावर है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुंगेर जिले में लटकी पड़ी योजनाओं को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है. विजय सिन्हा ने कहा है कि सीएम की समाधान यात्रा का मकसद वास्तव में जन कल्याण की बजाय जनता के पैसों पर पिकनिक मनाना है.

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उस मुंगेर प्रमंडल में जा रहे हैं, जो बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह का कर्मक्षेत्र रहा है. सीएम को ईमानदारी से समीक्षा करनी चाहिए कि तब का बिहार विकास के सभी मानकों पर कैसा था और आज कैसा है? श्रीबाबू ने बिहार और बिहारियों को कैसी प्रतिष्ठा दिलाई थी और आप बिहार को किस दौर में पहुंचा दिए हैं?

बीजेपी नेता ने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘लोग नीतीश कुमार से ऊब चुके हैं. उनसे लोग नफरत करने लगे हैं. जो आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनके लोगों के अत्याचार से लोग पीड़ित हैं. आपके हस्तिनापुर के गुलामों के कारण बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home