HomeBiharरोहतास में विजिलेंस टीम की छापेमारी, 10 हजार रुपये लेते चकबंदी अधिकारी...

रोहतास में विजिलेंस टीम की छापेमारी, 10 हजार रुपये लेते चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार

लाइव सिटीज, रोहतास: बिहार में घूसखोर अधिकारी और कर्मियों पर निगरानी की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में रोहतास के बिक्रमगंज स्थित चकबंदी कार्यालय पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर एक घूसखोर अधिकारी को गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग की टीम ने अधिकारी को 10 हजार रुपए घूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. विजिलेंस की टीम जैसे ही सादे लिबास में छापामारी करने पहुंची, वहां मौके पर हड़कंंप मच गया.

मिली जानकारी के मुताबिक बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में निगरानी के टीम ने अचानक से धावा बोल दिया. निगरानी की टीम ने बिक्रमगंज के चकबंदी कार्यालय में छापामारी कर चकबंदी अधिकारी सुशील कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

बताया जाता है कि एक दलाल अजीत कुमार नामक व्यक्ति को भी निगरानी की टीम अपने साथ ले गई. जो दावथ का रहने वाला बताया जाता है. दावथ में अजीत कुमार के मकान में भी चकबंदी का कार्यालय चलता है. आज अचानक दो गाड़ियों से निगरानी की टीम बिक्रमगंज पहुंची और चकबंदी कार्यालय के अधिकारी को अपने साथ ले गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home