HomeBiharराहुल गांधी को 2 साल की सजा पर सुशील मोदी ने दी...

राहुल गांधी को 2 साल की सजा पर सुशील मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पटना में भी दर्ज कराया है मुकदमा

लाइव सिटीज, पटना: गुजरात के सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई है. इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने इस पर कहा कि मैंने पटना में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है. मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा. 

सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव से पहले सारे मोदी चोर हैं का बयान दिया था, इस बयान के बाद से मोदी सरनेम रखने वाले कई लोगों ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया. आगे उन्होंने कहा कि सूरत जिला अदालत के साथ ही बाकी अदालतों में भी उन्हें ऐसे ही सजा सुनाई जानी चाहिए.

बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही कैसे है? राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी. वायनाड से लोकसभा सदस्य गांधी ने यह कथित टिप्पणी 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में की थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home