HomeBiharतेजस्वी यादव पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा हमला, विदेश जाने को लेकर...

तेजस्वी यादव पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा हमला, विदेश जाने को लेकर किया दावा

लाइव सिटीज, पटना: उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले फैसला लेते हैं। उसके बाद अफसोस करते हैं। वे एक ऐसे नेता हैं, कभी भी विदेश जा सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष को जनता के बीच रहना चाहिए।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनका विदेश में ज्यादा समय बीतता है। अभी चुनाव हुआ बांकीपुर में गायब थे। दो दिन पहले आए। उसके बाद फिर चले जाएंगे विदेश। दीपक प्रकाश को लेकर पहले से याचिका दायर की गई है, सुप्रीम कोर्ट मेँ। डीजीपी से मिलने गए तेजस्वी यादव। प्रतिपक्ष के नेता हैं। जो करना है, करते रहें। उसमें क्या दिक्कत है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष को रहना ही चाहिए जनता के बीच में। खुद ही गायब हो जाते हैं न। कुछ दिन रहेंगे और फिर विदेश चले जाएंगे। सरकार अपना काम ठीक तरीके से कर रही है। उसको करने दीजिए। जो लोग बोलते हैं, वो अपने गिरेबां में झांकें। बिहार में सरकार मजबूती से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार का विकास आगे बढ़ रहा है। तेजस्वी यादव को सोचना चाहिए कि इतना जो विकास का काम हो रहा है। मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं। सरकार कर रही है। फिर भी इस तरह का अनर्गल बयान दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments