HomeBiharउपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप, कह दिया- अब...

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप, कह दिया- अब बस लालटेन जिंदाबाद करना है…

लाइव सिटीज, पटना: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी आनने-सामने आ गए हैं। इसी बीच जेडीयू में मचे घमासान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि जेडीयू के भीतर सिर फुट्टौवल वाले हालात हैं और जेडीयू का बुरा हश्र होने वाला है। जेडीयू के कई सांसद और विधायक दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं और जल्द ही नीतीश का साथ छोड़कर चले जाएंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू के अंदर सिरफुट्टौवल की स्थिति आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। दो चार लोगों को छोड़कर चाहे वह पार्टी के बड़े नेता हों या कार्यकर्ता, कोई जेडीयू के साथ नहीं रहने वाला है। सभी लोगों को पता है कि जेडीयू का क्या हश्र होने वाला है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस दिन फैसला ले लिया कि अब वे लालटेन छाप जिंदाबाद का नारा लगाएंगे और बिहार को फिर से उसी खौफनाक स्थिति में पहुंचाएंगे तो उस हालत में कोई भी उनके साथ नहीं रहने वाला है। आए दिन पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आएगी और धीरे-धीरे सभी लोग वहां से किनारा कर लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home