लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प बन गया था. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मोकामा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार का खुला विरोध किया था. वहीं क्षेत्र के सांसद ललन सिंह भी चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे. इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नीरज कुमार ने शानदार जीत हासिल की है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके आवास पर जश्न का माहौल है.
नीरज कुमार के घर पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ रहा है. जब उनसे पूछा गया कि इस बड़ी जीत में सबसे प्रमुख भूमिका किसकी रही, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पूरी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है. हमने हमेशा नैतिक बल और जन बल की राजनीति की है. इसी वजह से विपक्षियों का धनबल और बाहुबल हमारे सामने पूरी तरह झुक गया.
इस दौरान नीरज कुमार थोड़े गुस्से में भी दिखे और बातचीत में आगे कहा कि हमारे पुरखों और परिजनों ने हमेशा एक बात सिखाई है. हमें कभी किसी का कर्ज नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे सूद समेत वापस लौटाना चाहिए. इसलिए चुनाव में जिसने जो किया है, उन सबको (अनंत सिंह) हम समय आने पर सूद सहित लौटा देंगे. उन्होंने यह चौथी बार जीत दर्ज की है. इससे पहले भी वे तीन बार एमएलसी का चुनाव जीत चुके हैं.
नीरज कुमार ने कहा कि धनबल और बाहुबल झुक गया. हमें किसी का कर्ज नहीं रखना सिखाया गया है. सबको सूद सहित लौटा देंगे. इस बार मेरे लिए धनबल-बाहुबल सब चुनौती था. कार्यकर्ताबल की बड़ी पूंजी मेरे पास थी जो किसी के पास नहीं
