HomeBiharकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, नाखून कटाकर के शहीद होना...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, नाखून कटाकर के शहीद होना कांग्रेस से सीखे, नीतीश कुमार तो बहुत खुश हैं…

लाइव सिटीज, पटना: राहुल गांधी के संसद में सदस्यता समाप्त होने के बाद आज कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह कर रही है. इस सत्याग्रह पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उनके अनुसार राहुल गांधी का नाखून कटा और वह शहीद बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी के लिए सत्याग्रह पर सिक्ख दंगे का आरोपी जगदीश टाइटलर बैठकर सत्याग्रह कर रहा हैं.

गिरीराज सिंह ने कहा जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि अगले साल उनकी सरकार बनेगी. उनलोगों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है. एक बार फिर से बीजेपी के नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है.

इस सत्याग्रह के जरिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछड़ों को गाली देने का अधिकार मांगा जा रहा है. मंत्री ने कहा कि किस तरह से पिछड़े समाज के लोगों को गाली देने का काम राहुल गांधी ने किया. जब कोर्ट ने माफी मांगने को कहा तब उन्होंने माफी भी नहीं मांगी. उनके अनुसार लोगों को खुद समझ में आ रहा होगा कि राहुल गांधी किस तरह से राजनीति पूरे देश में कर रहे हैं. उनके मामले में बीजेपी की ओर से किसी ने कोई बयान नहीं दिया था. उन्हें पता होना चाहिए कि वह नाखून कटने पर शहीद बन रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home