HomeBiharअनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, 4 की मौत,...

अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 3 गंभीर

लाइव सिटीज, पूर्णिया: बिहार पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना इतनी भयानक है कि लाश सड़क पर फैली हुई गई. घटनास्थ पर चीख पुकार मची है. घटना जिले के पूर्णिया के रोटा थाना क्षेत्र की है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया.

पूर्णिया के रोटा थाना क्षेत्र में सभी लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया.

बताया जा रहा है कि ट्रक रोटा से पूर्णिया की ओर आ आ रहा था. सड़क किनारे सभी लोग बैठे हुए थे. उसी समय ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया और चारों लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया. घटना के वक्त लोगों में चीख पुकार मच गई. लोग इधर उधर भगाने लगे. देखते ही देखते चार लोगों की मौत घटनास्थ पर ही हो गई. तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनका इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home