HomeBiharदुर्गा पूजा पंडाल के पास बेकाबू हुए ट्रक ने चार लोगों को...

दुर्गा पूजा पंडाल के पास बेकाबू हुए ट्रक ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिला में दुर्गा पूजा मेला के दौरान बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि मृतक का बेटा घायल हो गया. भागने के दौरान ट्रक ने दो अन्य लोगों को भी घायल कर दिया. घटना नगर थाने के हजियापुर मोड़ के पास एनएच-27 की है. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी हरिशंकर सिंह उर्फ कवि सिंह के रूप में की गयी है. हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस देर से पहुंची, जिसके बाद आक्रोशित होकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया.

हंगामा की वजह से एनएच पर वाहनों का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा. वहीं पुलिस ने किसी तरह से मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस ने भाग रहे ट्रक को बंजारी मोड़ के पास जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक बाइक सवार घर से बाजार के लिए निकले थे, इसी दौरान हजियापुर मोड़ के पास अर्धनिर्मित एनएच-27 पर पूजा-पंडाल के समीप ही अरार की तरफ से आ रही ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.

हादसा होने के बाद मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान आक्रोशित होकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं बाद में मृतक की पहचान की गयी, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, उसके बाद शव को पुलिस कब्जे में ले पाई और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी. वहीं हादसे में घायल मृतक के पुत्र को भी सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home