HomeBiharबेगूसराय में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर मारपीट, दो लोग...

बेगूसराय में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर मारपीट, दो लोग घायल

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर लफंगों ने ग्रामीणों की पिटाई कर दी. दरअसल, छठ पूजा के बाद कुछ लोग भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे. इस दौरान अश्लील भोजपुरी गाना भी बजाया जा रहा था. तभी कुछ युवकों ने गाना बजाने का विरोध किया. बस इसी बात पर दबंगों ने युवकों की पिटाई कर दी. इस घटना मे दो युवक घायल हो गए हैं. यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेंहदौली गांव की है. पीड़ितों ने थाने में आवेदन दिया है.

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन करने के दौरान अश्लील भोजपुरी गाना बजाने से मना करना दो युवक को उस वक्त महंगा पर गया, जब दबंगों ने दोनों युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि बीती शाम भगवान भास्कर के मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील भोजपुरी गाना बजाने से मना करने पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक ने ग्रामीणों को लाठी डंडे सहित लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

वहीं घायल युवकों ने भगवानपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. घायल युवक मेंहदौली निवासी अर्जुन कुमार व रितिक कुमार ने बताया कि मेंहदौली गांव होते हुए ट्रैक्टर पर लादकर मूर्ति व पिकप वैन पर लदे डीजे सहित अश्लील भोजपुरी गाने की धुनपर दर्जनों युवक नाचते हुए जा रहा थे. इस पर हमलोगों ने अश्लील गाना बजाने से मना किया तो हमारे साथ मेंहदौली के कुछ युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट किया. इससे हमलोगों का सिर फट गया और शरीर में कई जगह चोट के निशान भी हैं. इसका लिखित शिकायत हमने भगवानपुर थाने की पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home