HomeBiharजान बचाने स्कूल के बाथरूम में घुसी दो मासूम, पूर्व सरपंच के...

जान बचाने स्कूल के बाथरूम में घुसी दो मासूम, पूर्व सरपंच के बेटे ने दोनों से किया रेप

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार में महिला अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. नया मामला बिहार के बेगूसराय में सामने आया है. यहां पंचवीर गांव में दो बच्चियों के साथ रेप के साथ ही उन्हें नोंचने खसोंटने का मामला सामने आया है. आरोपी गांव के पूर्व सरपंच का बेटा है. बच्चियों के चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पास पड़ोस के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शराब के नशें में इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.उधर, इस घटना के विरोध में लोगों में काफी आक्रोश है. इसकी वजह से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

डीएसपी हेडक्वार्टर निशीत प्रिया के मुताबिक दोनों बच्चियां वारदात के वक्त मध्य विद्यालय परिसर में लगे झुले पर खेल रही थी. इसी दौरान पूर्व सरपंच गोविंद महतो का शराबी बेटा छोटू महतो नशे में धुत होकर वहां आया और एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा. उसकी हरकत देखकर बच्चियां भागी और स्कूल के बाथरूम में छिप गईं. लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए बाथरूम में घुस गया और इन बच्चियों के साथ हैवानियत को अंजाम दिया.

वारदात के बाद पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए. लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home