HomeBiharदो बसों में भीषण टक्कर : हादसे में 3 लोगों की मौत, एक...

दो बसों में भीषण टक्कर : हादसे में 3 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

लाइव सिटीज, रामगढ़: बिहार में सड़क हादसे का कहर थमने का नाम नहींले रहा है, आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. बड़ी खबर रामगढ़ से आ रही है, जहां बिहार के बख्तियारपुर से रांची आ रही अनियंत्रित बस रामगढ़ के चुट्टुपालू में दूसरी ओर से आ रही बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. जबक एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेज कर सड़क जाम हटाने का काम कर रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बख्तियारपुर से रात 9 बजे रांची के लिए निकली बस nh 33 पर चुट्टू पालू घाटी से गुजर रही थी. इसी दौरान रांची की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क के दूसरी तरफ से आ रही बस से जा टकराई. दुर्घटना इतना भीषण था की बस सड़क पर ही पलट कर गिर गई.

इस पूरी घटना में तीन व्यक्तियों की जान चली गई. घटना में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस घायलों को सदर अस्पताल भेज कर सड़क जाम हटाने का काम कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home