HomeBiharट्विटर हुआ डाउन, लोगों को मिल रहे मैसेज

ट्विटर हुआ डाउन, लोगों को मिल रहे मैसेज

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बुधवार की रात कुछ देर के लिए यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना पडा. यूजर्स ट्विटर पर कोई भी ट्वीट पोस्ट नहीं कर पाए. कई यूजर्स को एक पॉपअप मिला, जिसमें लिखा था, ‘आप ट्वीट भेजने की दैनिक लिमिट पार कर चुके हैं.

अन्य ट्विटर यूजर को एक पॉप-अप मिला, जिसमें लिखा था, ‘हमें खेद है, हम आपका ट्वीट भेजने में सक्षम नहीं थे,’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन ट्विटर यूजर ने किसी दूसरे यूजर को फॉलो करने की कोशिश की तो, उनको संदेश मिला कि ‘सीमा पूरी हो गई है. आप इस समय अधिक लोगों को फॉलो करने में असमर्थ हैं’. कई यूजर डायरेक्ट मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे.

यूजर्स ने बताया कि वे केवल ट्विटर के ट्वीट शेड्यूलिंग फंक्शन का उपयोग करके ट्वीट साझा कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को सुबह 5 बजे तक 9,000 से अधिक ट्विटर ने रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में आधे घंटे के भीतर गिरावट देखी जाने लगी, क्योंकि कुछ उपयोगकर्ता फिर से ट्वीट करने में सक्षम थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home