HomeBiharभोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की...

भोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की मौत व एक गंभीर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा हाइवे पर चनपुरा गांव के समीप गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि,एक अन्य घायल हो गया।

मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर के वार्ड संख्या 13 निवासी विनेश महतो का 18 वर्षीय पुत्र अवि और बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के बहोरनपुर निवासी हवलदार चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं।

बिट्टू अपने ननिहाल में रहता था। इस दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने कोईलवर अस्पताल में हो-हंगामा भी किया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। ‌

शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि बिट्टू और अवि अपने एक और साथी राहुल के साथ बाइक से बड़हरा के चातर गांव गए थे। रात करीब नौ बजे के बाद वापस लौट रहे थे कि आरा-छपरा हाइवे पर चनपुरा गांव के समीप बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे में बाइक सवार कोईलवर नगर निवासी एक युवक अवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसमें बिट्टू की मौत कोईलवर से पीएमसीएच/ पटना ले जाने के क्रम में हो गई। जो बहोरनपुर ओपी निवासी हवलदार चौधरी का पुत्र था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home