HomeBiharनवादा में ट्रक ने दो किसानों को कुचला, दोनों की मौके पर...

नवादा में ट्रक ने दो किसानों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में शुक्रवार की सुबह दो किसानों को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना है. सुबह-सुबह सब्जी बेचने के लिए दोनों किसान जा रहे थे. सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

घटना के बाद फोरलेन निर्माण को लेकर लोग आक्रोशित हो गए. गांव के विनोद कुमार ने कहा कि इन दिनों आम लोगों को चलना सड़क पर मुश्किल हो गया है. फोरलेन निर्माण करवा रही कंपनी ने कहीं भी नो एंट्री या स्पीड कम रखने की जानकारी नहीं दी है. बोर्ड नहीं लगाया गया है. बेलगाम ट्रक वाले कहीं घुस जाते हैं. आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. सुबह-सुबह दो किसान को धक्का मारकर ट्रक वाला फरार हो गया.

बताया जाता है कि नवादा में बीते पांच दिनों में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है. एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के कारण परेशानी बढ़ गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home