HomeBiharगंगा में नहाने के दौरान तीन किशोरों की मौत.. श्राद्ध करने आए...

गंगा में नहाने के दौरान तीन किशोरों की मौत.. श्राद्ध करने आए परिवार के साथ दर्दनाक हादसा

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार के बक्सर में दर्दनाक घटना हुई है. जहां नहाने के दौरान तीन किशोरों की गंगा में डूबने से मौत हो गई है. दरअसल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर कृतपुरा गंगाघाट पर शुक्रवार को श्राद्ध कर्म के बाद लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे. तभी परिवार का एक किशर गंगा नदी में डूबने लगा.

एक दूसरे को बचाने में चार बच्चे डूब गये. आनन फानन में आसपास के लोगों ने सभी को गंगा से निकाला. परिजन फौरन सभी को सदर अस्पताल ले गये. जहां तीन किशोरों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. चौथे का इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि एक दूसरे की जान बचाने की कोशिश में चारों किशोर डूब गये. मरने वाले किशोरों की पहचान 14 वर्षीय सत्यम मिश्रा, 13 वर्षीय विकास मिश्रा और प्रियांशु मिश्रा के रूप में की गई है. जबकि प्रिंस मिश्रा का इलाज अभी बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है. जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों के चीत्कार से पूरे अस्पताल में कोहराम मच गया. पूरा अस्पताल गमगीन माहौल में डूब गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home