HomeBiharबहुत जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, आज 5 जिलों में...

बहुत जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, आज 5 जिलों में वर्षा के संकेत

लाइव सिटीज, पटना: पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से बिहार में मानसून कमजोर हो चुका है. उत्तर बिहार के जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की जा रही है तो दक्षिण बिहार के जिलों में भी एक दो जगह पर छिटपुट वर्षा हो रही है. इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी बरकरार है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मॉनसून ट्रफ रेखा जैसलमेर ,अजमेर, दमू ,मंडला रायपुर, उड़ीसा तट के पास बने डिप्रेशन के केंद्र से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा है. इसके प्रभाव से बिहार में सोमवार 22 जुलाई तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन मंगलवार 23 जुलाई से राज्य के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई से बिहार में मानसून एक बार फिर दस्तक सकता है, जो राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में पूरी तरह सक्रिय रहेगा. वहीं उत्तर बिहार में भी  भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 और 24 जुलाई को पूरे राज्य में वर्षा के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन रविवार और सोमवार को विशेष राहत की उम्मीद नहीं है.

रविवार को दक्षिण बिहार के किसी भी जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं दिख रही है, जबकि उत्तर बिहार के पांच जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिला शामिल है. इन जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ एक दो जगहों पर बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home