HomeBiharअगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, कई जिलों में...

अगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, कई जिलों में भीषण लू की मार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में गर्मी का कहर जारी है. इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. अररिया, किशनगंज और पूर्णिया को छोड़ दें, तो पूरा बिहार हीटवेव की चपेट में है. दक्षिण बिहार के कई जिले सीवियर हीटवेव की चपेट में है जिसमें दक्षिण पश्चिम भाग के कई जिलों में एक्सट्रीम सीवियर हीटवेव दर्ज किया जा रहा है. जून का महीना मानसून का महीना माना जाता है लेकिन इस महीने अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है और आने वाले सप्ताह में भी अच्छी बारिश होने के आसार नहीं बन रहे.

17 वर्षों के बाद समय से पहले पहुंचा मॉनसून पूर्णिया, किशनगंज, अररिया के रास्ते में ही ठहर गया है. वजह है कि बंगाल की खाड़ी से हवा का प्रवाह नहीं हो रहा है और मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति नहीं बन रही. मौसम विभाग की माने तो अभी अभी 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने के आसार नहीं बन रहे हैं, लेकिन इसके बाद 18 जून के बाद अधिकतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है.

शुक्रवार को एक बार फिर पटना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति नहीं बन रही है. इस वजह से पूर्णिया, किशनगंज के तरफ ही मॉनसून रुका हुआ है और यह आगे नहीं बढ़ पा रहा. इसके साथ ही राजस्थान की ओर से गर्म पछुआ हवा का प्रवाह भी प्रदेश में बना हुआ है. इस वजह से उत्तर पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home