HomeBiharअक्षरा सिंह की वजह से हुआ था बवाल, अब कोर्ट ने गिरफ्तार...

अक्षरा सिंह की वजह से हुआ था बवाल, अब कोर्ट ने गिरफ्तार करने को कहा, गैर जमानती वारंट जारी

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. गैर-जमानती वारंट जारी होने के साथ ही अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है. उनके मुंबई वाले पते पर गैर जमानती वारंट भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, अक्षरा सिंह के वकील ने पूर्व में अग्रिम जमानत अर्जी खगड़िया कोर्ट में दाखिल की थी जिसे एडीजे पंचम की अदालत ने खारिज कर दिया था.

बताया जा रहा है कि शहीद के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में हुए बवाल को लेकर मामले में यह वारंट जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में अक्षरा सिंह शामिल नहीं हुईं तो लोग आक्रोशित हो गए थे और जमकर हंगामा हुआ था. इसके बाद खगड़िया सिविल कोर्ट में टेंट संचालक ने कंपलेन केस दर्ज करवाया था.

बताया जाता है कि 2018 में खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में शहीद के नाम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें काफी चंदा इकट्ठा किया गया था. इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को शामिल होना था, लेकिन वो नहीं आईं. अक्षरा सिंह के नहीं आने पर जमकर बवाल मचा था. इसी मामले में मानसी के रहने बाले गंगा टेंट संचालक शुभम कुमार ने सिविल कोर्ट में कम्प्लेन केस किया था कि उन्हें काफी नुकसान हुआ.

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री हिम शिखा मिश्रा ने मामले को सही पाते हुए अक्षरा सिंह पर गैर जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया है. अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है ऐसे में अब अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home