HomeBihar10 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, इतने दिन...

10 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, इतने दिन का होगा सेशन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होगा. 5 दिनों के मानसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. उसी दौरान उस पर चर्चा होगी और सरकार की ओर जवाब भी दिया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की सहमति के बाद 10 जुलाई से 14 जुलाई तक मानसून सत्र की तिथि सरकार को भेजी गई है. कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इसे राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महागठबंधन से निकलने के बाद यह मानसून सत्र हो रहा है. मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों की पटना में बैठक होने जा रही है. मानसून सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. सरकार इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक भी लाएगी. वहीं विपक्ष की ओर से छोटा सत्र के बावजूद सरकार को घेरने की कोशिश होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home