HomeBiharदो हिस्सों में बंट गई लोहित एक्सप्रेस, कई मीलों तक बिना इंजन...

दो हिस्सों में बंट गई लोहित एक्सप्रेस, कई मीलों तक बिना इंजन के दौड़ता रहा ट्रेन का एक हिस्सा

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार में एक बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है. हालांकि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है, लेकिन एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. दरअसल, लोहित एक्सप्रेस ट्रैक पर दौड़ते हुए दो हिस्सों में बंट गई थी. जानकारी के अनुसार, इस दौरान ट्रेन का इंजन कुछ कोचों को लेकर आगे निकल गया जबकि बाकि के कोच बिना इंजन के मीलों ट्रैक पर दौड़ते रहे. 

इस घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया है. ये मामला  कटिहार रेल मंडल के दालकोला और सूर्यकमल स्टेशन के बीच हुआ है. जहां गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही लोहित एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होते-होते हुए बच गई. जानकारी के अनुसार, ट्रेन का इंजन वातानुकूलित – वन समेत दस कोचों को लेकर आगे निकल गया था, जबकि दूसरा हिस्सा 12 कोचों के साथ बिना इंजन कई मीलों का सफर तय करता रहा

आप को जानकारी हैरानी होगी कि ट्रेन के दूसरे हिस्से में हजारों यात्री सफर कर रहे थे. जब ट्रेन ड्राईवर को इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. किसी तरह से कटिहार कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी गई. जिस ट्रैक पर ट्रेन का दूसरा हिस्सा दौड़ रहा था, उस ट्रैक पर तुरंत दूसरी ट्रेनों के परिचालन रोका गया. किसी तरह से ड्राइवर से बात करके ट्रेन के आगे वाले हिस्से को पीछे किया गया और दोनों हिस्सों को जोड़ा गया. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home