HomeBiharविवाह मंडप पर लड़की का शादी से इंकार : गांव वालों के...

विवाह मंडप पर लड़की का शादी से इंकार : गांव वालों के सामने कहा— लड़का पागल है, बारातियों को बनाया बंधक

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: खगड़िया में एक शादी समारोह की दिलचस्प कहानी सामने आईं है। गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर बारात आईं थी। वरमाला का रश्म भी हुआ। दुल्हन शादी के जोड़े में सजकर शादी की वेदी पर बैठने के लिए तैयार भी थी। लेकिन जैसे ही दूल्हा शादी करने विवाह मण्डप पर जाने लगा तो दुल्हन ने शादी करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि उसे लड़का पसंद नहीं है। लड़का मानसिक रूप से बीमार है।

दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। मौजूद लोग हक्का-बका रह गए। दुल्हन छोटी कुमारी की शादी दूल्हा हितेश कुमार के साथ तय हुआ था। इधर शादी नहीं होने के बाद तिलक में दिए गिफ्ट आइटम लौटने को लेकर लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पांच बारातियों को एक स्कूल भवन में पकड़ कर रखा है।

मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के रहीमपुर नया टोला की है। बताया जाता है कि कल रात भागलपुर के नारायणपुर से बारात आईं थी, लेकिन दुल्हन के इंकार करने के बाद शादी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। सामाजिक स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home