HomeBiharतेजस्वी यादव का तंज, कहा : परिवारवाद को मुद्दा बनाने वाले परिवारवाद...

तेजस्वी यादव का तंज, कहा : परिवारवाद को मुद्दा बनाने वाले परिवारवाद के प्रत्याशी से कर रहे प्रचार की शुरुआत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूर्णिया के लिए रवाना हो गये हैं, जहां वे पार्टी प्रत्याशी बीमा भारती के नामांकन में शामिल होंगे। पूर्णिया रवानगी से पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार किया।तेजस्वी यादव ने कहा कि वे कल बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। परिवारवाद पर तो बोलते रहे हैं लेकिन पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत ही परिवारवाद के उम्मीदवार से कर रहे हैं। उनके कथनी और करनी में कितना फर्क है, ये लोग समझते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी लगातार परिवारवाद का जिक्र करते हैं लेकिन इसबार लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक टिकट NDA खेमे में ही बांटा गया है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हों या फिर कोई और नेता, वे चुनाव प्रचार में बिहार तो आएंगे लेकिन उनको बताना पड़ेगा कि बिहार के लिए उन्होंने क्या किया। इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ किया नहीं, सिर्फ जनता को चूना लगाया है।

तेजस्वी ने कामकाज को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछली बार बिहार में NDA के 39 सांसद जीते थे लिहाजा उन्हें बताना चाहिए कि अगले 5 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है, ये जवाब बिहार की जनता मांग रही है।

तेजस्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बीजेपी में जितने भी नेता गये, उन सभी नेताओं का केस सीबीआई ने क्लोज कर दिया है और आज ही दिल्ली के एक अखबार में बड़ा आर्टिकल आया है लिहाजा हमलोग सारी चीजें देख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home