HomeBiharतेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर इशारों में बोला हमला, सीट शेयरिंग...

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर इशारों में बोला हमला, सीट शेयरिंग पर फैसला जल्द…

लाइव सिटीज, पटना: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान सीट शेयरिंग को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर कोई दिक्कत नहीं है. कोई तकलीफ नहीं है. कोई सोचता भी था कि इतना बड़ा गठबंधन होगा? जो लोग एक साथ नहीं बैठते थे अब वह सब एक साथ बैठने लगे हैं तीन-तीन बार बैठक हो चुकी है. कमेटी की भी बैठक हुई है.सभी कुछ सही चल रहा है. हम लोग यहां कोई दिक्कत नहीं है. बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन में कोई झंझट ही नहीं है.

वहीं, चिरागऔर पशुपति पारस का बगैर नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग होगी तो उन लोग का क्या होगा? जो उधर गए हैं. उनका कैसे क्या होगा जो एक ही परिवार और एक ही पार्टी को अलग-अलग कर दिए. वही लोग क्लेम करेंगे दिक्कत तो वहां आ रही है. यहां कहां दिक्कत है.

महिला आरक्षण बिल पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कानून कब लागू होगा? क्या किसी के पास इसका जवाब है? अगर यह लागू नहीं हुआ तो कानून का क्या मतलब? उन्होंने इसमें आरक्षण ओबीसी, पिछड़े और अल्पसंख्यक क्यों नहीं दिया? वहीं, आगे बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जो लोकतंत्र का मंदिर है उस मंदिर में भी बीजेपी के सांसद गाली-गलौज करने से बाज नहीं आए और इन पर तो कार्रवाई होनी नहीं है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home