HomeBiharजमुई में बरनार नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, 4 पिलर धंसने से...

जमुई में बरनार नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, 4 पिलर धंसने से आवामगन प्रभावित

लाइव सिटीज, जमुई: पुल क्षतिग्रस्त होने का एक और मामला सामने आया है. इस बार जमुई में बरनार नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे लाखों लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने माइकिंग कर लोगों को पुल पर आने से मना कर रहे हैं. लोगों ने पुल धंसने का कारण बालू खनन बताया है. जमुई में बीते कई दिनों से बारिश के कारण नदी में पानी की तेज बहाव हो गया है, जिस कारण पुल का 4 पिलर धंस गया.

बताया जा रहा है कि जमुई में भारी बारिश के कारण बरनार नदी उफान पर है. पानी की तेज बहाव के कारण मुख्यालय को पश्चिम क्षेत्र से जोड़ने वाले सोनो चुरहेत काजवे पुल शनिवार की सुबह नदी में धंस गया. आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया. सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन एहतियात बरतते हुए सोनो चुरहेत काजवे मार्ग पर परिचालन को पूरी तरह रोक दिया है. पुल के दोनों और बेरिकेडिंग कर दी गई है.

पुल धंसने की जानकारी मिलत ही आसपास के गांव के लोग पुल के पास पहुंच गए. इसकी सूचना स्थानीय अंचल अधिकारी को दी गई. जिसके बाद सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार व एसआई विपिनकुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त काजवे पुल का मुआयना किया. माइकिंग कर लोगों को आवागमन करने पर रोक लगा दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home