HomeBiharरोहिणी के नामांकन में जाने से पहले गरजे तेजस्वी यादव, जानें क्या...

रोहिणी के नामांकन में जाने से पहले गरजे तेजस्वी यादव, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे प्रधानमंत्री हैं. आज तक उन्होंने बिहार को लेकर जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया. रोजगार का वादा पूरा नहीं किया बिहार में चीनी मिल खुलेगा उसका वादा पूरा नहीं किया. प्रधानमंत्री और अमित शाह दोनों डरे हुए हैं, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, “महागठबंधन को पूरा समर्थन बिहार की जनता का मिल रहा है और हमने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि चौंकाने वाले रिजल्ट आएंगे. यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है संविधान लोकतंत्र को बचाने वाला चुनाव है.”

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ये दावा किया कि छपरा लोकसभा चुनाव हम जीत रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने यह कहा है कि हम 40 सीट जीत रहे हैं. इसका मतलब है उनकी जुबान फिसल गई है. वह यह कहना चाह रहे हैं कि बिहार की 40 सीट हार रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home